Wyoming Adventure Guide - Hindi 2017

राष्ट्रीय उद्यान और स्मारक

2017-01-14 01:14:35

येलोस्टोन (Yellowstone National Park) और ग्रांड टीटोन राष्ट्रीय उद्यान (Grand Teton National Park) और डेविल्स टॉवर राष्ट्रीय स्मा रक (Devils Tower National Monument) वायोमिंग के सबसे प्रिय प्राकृति क खज़ा ने को दि खाते हैं – भाप से भरे गर्म पानी के झरनों और नुकीली चोटियों से लेकर अलौकिक भूगर्भि क अचरजों तक। येलोस्टोन नेशनल पार्क साल में 30 लाख से अधिक लोग दुनि या के पहले राष्ट्रीय उद्यान में आते हैं - और क्य ऐसा करते हैं, यह समझना आसान है। भूतापीय वि शेष ताओं के दुनि या के सबसे बड़े जमाव (कुल 10,000 से अधिक) का घर, उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा ऊँचाई पर स्थित तालाब और वन्य जीवों की सैकड़ों जाति याँ – इस सब के साथ यह 8,991 वर्ग किलोमीटर का पार्क , एक चकित कर देने वाला आकर्षण है। ख़ास पल ज्वालामुखीय घटना पार्क के गर्म पानी के झरनों, उबलते तालाबों और बुदबुदाते मिट्टी के पटों को ऊर्जा प्रदान करती है – यह इस क्षेत्र के नीचे उपस् थित वि शाल सक्रिय मैग्मा कोष्ठ के परिणम स्वरूप है। 150 से अधि क गर्म पानी के स्रोत, गर्म पानी के झरने और वाष्पमुख (ज़मीन की ऊपरी सतह पर स् थित छिद्र, जिससे भाप और अन्य गैसें निकलती हैं), जि समें ऊपरी उष्ण जल स्रोत घाटी (Upper Geyser Basin - अपर गीज़र बेसिन) में स् थित सुवि ख्या त ओल्ड फैथफल (Old Faithful) उष्ण जल स्रोत भी शामिल है। यू.एस. के सबसे बड़े गर्म पानी के झरने की प्रशंसा करें: ग्रां ड प्रिज़्मेटि क स्प्रिं ग (Grand Prismatic Spring) के नज़ारे का आनंद उठाएँ, यह एक बंधा हुआ खूबसूरत नज़ारा है, जो उसके चमकीले रंगों को उसकी रंगीन बैक्टी रिया की फलती-फूलती कॉलोनि यों से प्राप्त करता है। 94 मीटर पर, येलोस्टोनके ग्रांड केन्यन (Grand Canyon) में स्थित लोअर फॉल्स (Lower Falls), पार्क का सबसे ऊँचा जल प्रपात है। लुकआउट (Lookout), रेड रॉक (Red Rock) और आर्टिस्ट पॉइंट (Artist Point) समेत अनेक प्रदर्श न क्षेत्रों में से गरजते हुए जल प्रपातों को देखें और सुनें। राष्ट्रीय उद्यान में वन्य जीवों को देखना अनिवर्य है, यह पक्षि यों की 300 से अधिक जातियों, भालुओं, बॉल्ड ईगलल्स, भूरे भेड़ियों, एल्क आदि जैसे जीवों का निवस है। हरी-भरी हैडन घाटी (Hayden Valley) में दुनि या का सबसे बड़ा मुक्त गतिविधि करने वाला बाइसन का झुंड देखें। अपनी सुरक्षा के लिए बाइसन से कम से कम 20 मीटर और भालुओं और भेड़ियों से कम से कम 90 मीटर दूर रहें। ग्रांड टीटोन नेशनल पार्क येलोस्टोन से थोड़ा दक्षिण में स्थित ग्रांड टीटोन नेशनल पार्क पोस्टकार्ड पर छपवाने लायक हिम-आच्छादित टीटोन पहाड़ियों (Teton Range) के मनमोहक दृश्यों से समृद्ध है। टीटोन पहाड़ि याँ जैक्स न होल (Jackson Hole) से 2,134 मीटर ऊपर हैं। चमचमाते काँच जैसे एल्पा इन तालाब धुँधले पहाड़ों को प्रतिबिबि त करते हैं और मनोहर जंगली फूलों के पौधे गर्मियों में मैदानों को ढंक देते हैं।. ख़ास पल स्नेक नदी (Snake River) पर गाइड के साथ फ्लोट यात्रा के दौरान पार्क के दिलचस्प पारिस्थिति क तंत्र को देखें, इसमें अक्स र इस क्षेत्र के वनस्पति जगत के बारे में व्याख्या होती है और इससे राइड लेने वालों को मूज़, बाइसन, बॉल्ड ईगल, बीवर और अन्य जीवों को देखने का अवसर मि लता है। ग्रांड टीटोन (Grand Teton) के 370 किलोमीटर से अधि क लंबे हाइकिंग ट्रेल्स में आसान से कठिन तक के ट्रेल्स हैं और ये असाधारण नज़ा रों पर ले जाते हैं। गिरते हुए हिडन फॉल्स और (Hidden Falls and Inspiration Point ) इन्स्पिरेशन पॉइंट तक हाइक करें और वहाँ से जेनी लेक ट्रेल हेड (Jenny Lake Trail head) से शुरू होने वाले अनेक रास्तों से नीले-रंग के जेनी लेक (Jenny Lake) को ऊँचाई से देखें। टटोन्स के वि स्तृ त परिदृश्यों को अपने अंदर उतारने के श्रेष्ठ तरीकों में से एक है, घुड़सवारी करना। किसी स्था नीय सामग्री सप्ला ई करने वाले के पास घुड़सवारी की सैर बुक करें, वह आपको आपकी घुड़सवारी की क्षमता के लिए (अनुभव आवश्यक नहीं) बिलकुल सही घोड़े पर बिठायेंगे और आपको एक जानकार अश्वपाल भी उपलब्ध करायेंगे। जैक्सन लेक (Jackson Lake) का गहरा और साफ पानी कायाकिं ग, के नोइंग, नौकावि हार और सेइलिग के लिए बि लकु ल सही ह।ै सामन या कटथ्रोट ट्राउट पकड़ने पर अपना हाथ आज़माएँ – मछली पकड़ने के लिए श्रेष्ठ समय ह,ै जनू और सि तम्बर के बीच सूर्या स्त और गोधूलि का समय। डेविल्स टॉवर राष्ट्रीय स्मारक सनडांस (Sundance) शहर के नज़दीक वायोमिंग की पवि त्र ब्लैक हिल्स (Black Hills) में बसा डेविल्स टॉवर उत्साही आरोहकों, साहसि क यात्रियों और जि ज्ञासु दर्श कों को आकर्षित करता है। अलौकिक रॉक टॉवर – जिसे 1906 में राष्ट्रपतिथि ओडोर रूज़वेल्ट ने प्रथम राष्ट्रीय स्मारक के रूप में स्थापित किया था – आसपास के मैदानों और पाइन के जंगलों के 350 मीटर से अधिक ऊपर से हल्का -हल्का दि खता है। ख़ास पल भूवैज्ञानिकों का मानना है कि डेवि ल्स टॉवर की वि शेष ता उसके चित्रित स्तंभ हैं, जो 5 करोड़ साल पहले मैग्मा के ठंडे होने पर बने थे। 2 किलोमीटर लंबे टॉवर ट्रैल (Tower Trail) पर सैर करें, जहाँ पर व्याख्यात्मक चिह्नक इस आकर्षण के भूवि ज्ञान और पर्याव रण के महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में जानकारी देते हैं। 20 से अधिक मूल अमेरिकी कबीलों, जि नमें अराफो (Arapho), चायेन और शोशोन (Shoshone) शामिल हैं, उनका इस स्मा रक से एक सांस्कृतिक संबंध है और उनमें से कई अब भी इस स्मारक को एक पवित्र स्थान मानते हैं। डेविल्स टॉवर मुलाकाती केन्द्र (Devils Tower Visitor Center) पर और जानें, जहाँ पर प्रदर्शि त वस्तुएँ इस क्षेत्र के भौगोलिक, प्राकृति क और सांस्कृति क इति हास को उजागर करती हैं। चट्टान आरोहियों के लिए स्वर्ग समान, सैकड़ों समांतर दरारें, डेविल्स टॉवर को षट्कोणय स्तंभों में विभाजित करती हैं। यदि आप आरोहण करना चाहते हैं, तो पार्क के अधिकारियों से पंजीकरण कराएँ। कई आरोहक मूल अमेरिकी सांस्कृति क कार्य क्रमों के सम्मान में जून महीने में टॉवर पर नहीं चढ़ते हैं। डेविल्स टॉवर के पास कैम्प लगाएँ या फिर किसी कैबिन में रहें, जिनमें से कई में बेहतरीन सुविधाएँ हैं और स्मारक के असाधारण दृश्य दि खते हैं।

©Wyoming. View All Articles.

राष्ट्रीय उद्यान और स्मारक
https://digital.milespartnership.com/article/%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AF+%E0%A4%89%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%A8+%E0%A4%94%E0%A4%B0+%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%95/2688351/374266/article.html

Menu
  • Page View
  • Contents View
  • Advertisers
  • Website

Issue List

UK English 2017

Spanish 2017

Portuguese 2017

Korean 2017

Japanese 2017

Italian 2017

Hindi 2017

German 2017

French 2017

Chinese 2017


Library