Wyoming Adventure Guide - Hindi 2017

सॉल्ट टू स्टोन

2017-01-14 02:15:05

वन्य प्रदेशों के खोजी, शौकिया जीवाश्म अध्ययनकार और इतिहास के शौकीन इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में आते हैं। जो इसके अत्यधि क खूबसूरत भूदृश्य में खोजबीन करते हैं, उन्हें फॉसि ल ब्युट्ट नेशनल मॉन्यु मेन्ट (Fossil Butte National Monument) (जीवाश्मों का राष्ट्रीय स्मा रक), किलपेकर सैन्ड ड्यून्स (Killpecker Sand Dunes) (बालू के टीले) और जैकसन लेक (Jackson Lake) (सरोवर) जैसे खज़ाने मिलते हैं। विशिष्टताएँ स्टर्नवयोमिंग कम्युनिट कॉलेज का प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय (WESTERN WYOMING COMMUNITY COLLEGE’S NATURAL HISTORY MUSEUM वायोमिंग की धरती पर भ्रमण करते डायनोसोर की आदमकद प्रतिकृतियाँ देखें और साथ ही मिट्टी के बर्तन, जीवाश्म और अन्य प्रागैतिहासिक चीज़ें देखें – प्रत्येक रॉक स्प्रिंग्स (Rock Springs) में गुज़रे हुए ज़माने की एक अनूठी झाँकी प्रस्तुत की गई है। जैक्सन होल ऐरियल ट्राम (JACKSON HOLE AERIAL TRAM) टीटोन गाँव (Teton Village) में 1,262 मीटर की ऊँचाई पर ट्राम की सवारी करें और चारों तरफ ब्रिजर-टीटोन नेशनल फॉरेस्ट (Bridger-Teton National Forest) और ग्रांड टीटोन नेशनल पार्क के अद्वितीय दृश्य देखें। इंटरमिटट स्प्रिंग (INTERMITTENT SPRING) “साँस लेने वाले झरने” के रूप में जानी जाने वाली यह भौगोलिक विशेषता दुनि या के केवल तीन अन्य सावधिक झरनों में से एक है, जो कि पूर्वानुमेय अंतरालों पर बहता है। एफ्टन (Afton) शहर में दुनिया का सबसे विशाल एल्क के सिगों का चाप भी है, जो कि 3,000 से अधि क एल्कसिगों से बना है। फ्लेमिंग गॉर्ज नेशनल रीक्रिएशन एरिया (FLAMING GORGE NATIONAL RECREATION AREA) ग्रीन रिवर (Green River) और रॉक स्प्रिं ग्स के पास बसे फ्लेमिंग गॉर्ज को उसका नाम उसकी हमनाम लुभावनी लाल-रेतीले पत्थर की चट्टानों से मि ला है, जो इस इलाके में बड़ी मात्रा में देखी जाती हैं और फ्ले मिंग गॉर्ज तालाब (Flaming Gorge Reservoir) मछुआरों, नावि कों और मल्ला हों में लोकप्रिय है। फॉसिल ब्युट्ट नेशनल मॉन्युमेन्ट केम्मेरर (Kemmerer) से लगभग 16 किलोमीटर पश्चिम में स् थित फॉसिलब्युट्ट (Fossil Butte) ट्विन क्रीक वैली (Twin Creek Valley) से लगभग 305 मीटर तक ऊपर उठता है और इसमें दुनिया के कुछ श्रेष्ठ संरक्षित जीवाश्म हैं, जिनमें मछलियों, जंतुओं, पौधों, सरीसृपों, पक्षियों और स्तनधारियों के जीवाश्म शामिल हैं। सॉल्ट टू स्टोन रोड ट्रिप वायोमिंग के पश्चिमी हि स्से के समांतर उत्तर की ओर यात्रा करें और अपनी यात्रा को ग्रांड टीटोन और यलोस्टोन नेशनल पार्क्स में समाप्त करें। मार्ग क इवान्स्टोन (EVANSTON) से केम्मेरर अपनी यात्रा इवान्स्टोन में शुरू करें, यह 1868 में स्थापित एक रेलमार्ग शहर था, जिसके चारों और पहाड़ हैं और यह मछली पकड़ने, शिकार करने, हाइकिंग, माउन्टेन बाइकिंग और वन्य जीवों को देखने के लिए एक प्रमुख स्था न है। राउंडहाउस और रेलयार्ड कॉम्प्लेक्स (Roundhouse and Railyards Complex) या बेर रिव र स्टेट पार्क (Bear River State Park) में घूमें। अंतर्राज्यीय मार्ग पर वापस लौटें औऱ हाइवे 30 पर, दो प्रसिद्ध उत्सव: जून में फॉसिल फेस्ट (Fossil Fest) (जीवश्म उत्सव ) और जुलाई में ऑयस्टर रिज संगीत उत्सव (Oyster Ridge Music Festival) के मुख्यालय केम्मेरर पर बाहर नि कलें। फॉसिल कंट्री फ्रंटि यर म्यूज़ियम (Fossil Country Frontier Museum) में भूतपूर्व खनन शहर का इतिहास जानें, जहाँ पर आप कोयले की खान की प्रति कृति और अन्य कलाकृति याँ देख सकते हैं। केम्मेरर से पाइनडेल (PINEDALE ) विन्ड रिवर पहाड़ों (Wind River Mountains) के पश्चिम में बसा पाइनडेल आपकी अगली मंज़िल है। 19 किलोमीटर लंबा नावि क और मछुआरों के लिए अनुकूल फ्रीमॉन्ट लेक (Freemont Lake), शहर से बस 5 किलोमीटर दूर है। रास्ते में म्यूजि यम ऑफ द माउन्टेन मेन (Museum of the Mountain Man) में रुक कर 1800 के शतक के फर के व्यापार के ज़माने के बारे में जानें। पाइनडेल से जैकसन (JACKSON) पाइनडेल से नि कलने से पहले बकीज़ विन्टेज स्नोमोबाइल संग्रहालय (Buckys Vintage Snowmobile Museum) में पुराने वाहनों का सग्रंह दखे और फिर हाईवे 191 पर वापस लौटें, ब्रिजर-टीटोन नेशनल फॉरेस्ट के दक्षिण सिरे से गुज़रते हुए जैक्स न में पहुँच जाएँ। जैक्सन होल से येलोस्टोन नेशनल पार्क जैक्सन से येलोस्टोन नेशनल पार्क में जाने के लिए हाईवे 191 पकड़ें और रास्ते में टीटोन पहाड़ों की तस्वीरें लेने के लिए रुकें , जो कि ग्रां ड टीटोन नेशनल पार्क के क्षितिज पर अपना वर्चस्व बनाए हुए हैं। मार्ग ख इवान्स्टन से रॉक स्प्रिंग्स इवान्स्टन से बेर रिवर स्टेट पार्क (Bear River State Park) की ओर आगे बढ़ें, जहाँ आप आगंतुक कें द्र से यात्रा संबंधी संसाधन प्राप्त कर सकते हैं और बाइसन और गोज़न का छोटा सा झुण्ड भी देख सकते हैं। फोर्ट ब्रिजर स्टेट ऐतिहासि क स्थान (Fort Bridger State Historic Site) के संरक्षित व्यापार पोस्ट और पत्थर के बैरकों को देखने लिए इंटरस्टेट 80 पर पूर्व में आगे बढ़ें – यहाँ पर पहले ओरेगोन ट्रैल (Oregon Trail) है, जि सने 1800 के शतक में नये बसने वालों को देश के पश्चिमी हि स्सों में पहुँचाया, उस पर एक आपूर्ति स्टॉप हुआ करता था। रॉक स्प्रिंग्स से पाइनडेल हाईवे 191 पर उत्तर में किलपेकर सैंड ड्यून्स की ओर आगे बढ़ें, यह एक विशाल प्राकृतिक सैंडबॉक्स है, जो ऑफ़-रोड वाहन के प्रेमि यों और हाइकर्स जो कि बोर्स टस्क (Boar’s Tusk) – जो कि एक पुराने ज्वालामुखी का मुख्य हि स्सा है - उसके इर्द-गिर्द के ट्रैल पर चलते हैं दोनों के लिए लोकप्रिय है। साथ ही पास में हैं रेतिया पत्थर की चट्टानों पर बनी व्हाइट माउन्टेन पेट्रोग्लिफ (White Mountain Petroglyphs) की अनेक नक्काशियाँ। पाइनडेल से ग्रांड टीटोन नेशनल पार्क पाइनडेल से हाईवे 191 पर सीधे चलते जाएँ, जो कि वायोमिंग सेन्टेनियल सीनिक बायवे (Wyoming Centennial Scenic Byway)– 262 किलोमीटर लंबा मार्ग बन जाता है, जो द्युबुआ (Dubois) तक जाता है। इस मार्ग से जैक्स न जाएँ और वहाँ शहर के चिह्नक सींग के आकार के चाप और कस्बे का खूबसूरत मध्यभाग देखें। फि र, हाईवे 191 से ग्रांड टीटोन नेशनल पार्क के प्रवेशद्वार तक चलते जाएँ। ग्रांड टीटोन नेशनल पार्क से येलोस्टोन टीटोन पहाड़ों के विशाल चट्टानी आकार को आँखों से मन में उतारने के लिए जैक्सन लेक पर रुकें और फिर जॉन डी. रॉकफेलर जूनि यर मेमोरियल पार्क वे (John D. Rockefeller Jr. Memorial Parkway) (हाईवे 191) पर येलोस्टो न तक चलें।

©Wyoming. View All Articles.

सॉल्ट टू स्टोन
https://digital.milespartnership.com/article/%E0%A4%B8%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%9F+%E0%A4%9F%E0%A5%82+%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8B%E0%A4%A8/2688389/374266/article.html

Menu
  • Page View
  • Contents View
  • Advertisers
  • Website

Issue List

UK English 2017

Spanish 2017

Portuguese 2017

Korean 2017

Japanese 2017

Italian 2017

Hindi 2017

German 2017

French 2017

Chinese 2017


Library